कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला, मंडी, सिरमौर और चंबा में चुनावी रैलियां करेंगे। जल्द ही इन रैलियों की तिथि तय की जाएगी। इस संबंध में एआईसीसी के संगठन सचिव मुकुल वासनिक को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सोमवार को पत्र भी सौंपा जा चुका है।
राहुल की एक रैली कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबी में हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी चार रैलियों के लिए सहमति दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस हिमाचल में किसी और नेता की बड़ी रैली न करने का फैसला पहले ही ले चुकी है। सिर्फ अध्यक्ष राहुल गांधी की ही प्रदेश में बड़ी चुनावी रैलियां आयोजित की जाएंगी।