कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल में हार का कारण तलाश करेगा। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार शिमला आए हैं।
वह विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर मंथन के साथ भविष्य की रणनीति पर नेताओं, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। चुनाव में उतरे पार्टी प्रत्याशियों और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ दो सत्रों में बैठक करेंगे।
इस दौरान प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम भी तय हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद राहुल गांधी का यह दौरा कई मायनों में अहम है।