फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ हुई रैगिंग

Thu, 01 Nov 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि फ्रेशर पार्टी से एक दिन पूर्व रिहर्सल के दौरान उसकी और अन्य साथियों की रैगिंग हुई। छात्र ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य को शिकायत की ईमेल मिली। रैगिंग के ईमेल मिलने के बाद प्राचार्य ने तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की 16 सदस्यीय टीम को मीटिंग के लिए बुलाया। दोपहर बाद चली इस मीटिंग में करीब 14 सदस्य शामिल हुए। इन्होंने छात्रों से मामले के बारे जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि इसमें एक छात्र ने कहा है कि कुछ दिन पहले कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के लिए की जा रही रिहर्सल में उनकी रैगिंग हुई है। करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद अस्पताल के प्राचार्य रविचंद शर्मा ने बताया कि रैगिंग को लेकर उनके पास ई-मेल से शिकायत आई है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें