फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 8वीं के छात्र से रैगिंग, केस दर्ज

Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश भर में सबसे अधिक सैन्य अफसर देने वाले और हिमाचल के एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में आठवीं के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। मनाली क्षेत्र के रहने वाले माता-पिता बच्चे को घर ले गए हैं। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन प्रोहिबिटेशन ऑफ  रैगिंग एक्ट 2009 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने ई-मेल से हमीरपुर पुलिस को शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि दसवीं के छात्र ने उनके बच्चे को प्रताड़ित किया है। इससे उनका बच्चा सहम गया है। प्रधानाचार्य कैप्टन एके पॉल ने बताया कि जिस छात्र के माता-पिता ने रैगिंग के आरोप लगाए हैं, वह स्कूल से दो बार भाग चुका है।

रैगिंग के आरोप निराधार हैं। अगर रैगिंग हुई थी तो बच्चे को स्कूल से हटाने के बाद ही शिकायत क्यों की गई। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ने कहा कि स्कूल में 22 जनवरी तक छुट्टियां हैं। अब स्कूल खुलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल में रैगिंग का यह संभवत: पहला मामला है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्कूल छठी से बारहवीं तक है। बच्चों के लिए हॉस्टल सुविधा है। 2017-18 और 2018-19 में एनडीए में सर्वाधिक बच्चों का चयन होने पर रक्षा मंत्रालय इस स्कूल को सम्मानित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें