राधिका इस परीक्षा में हिमाचल से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं। राधिका अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सुंदरनगर और जमा दो महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर से प्राप्त की। बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से करने के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से एमटेक किया। राधिका के पिता नरेंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता कंचन गृहिणी हैं। राधिका ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और चाचा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमल किशोर गुप्ता को दिया है।