फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा अष्टमी आज, 56 व्यंजनों का लगेगा भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12:00 बजे मनाया जाएगा वृषभानु दुलारी का जन्मोत्सव
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर में यमुनानगर की मंडली करेगी कीर्तन
व्यंजनों में जलेबी, टिक्की और समोसे भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राधा अष्टमी पर्व मनाने के लिए राजधानी के मंदिर सज गए हैं। दोपहर 12:00 बजे धूमधाम से वृषभानु दुलारी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इसके साथ ही राधा-कृष्ण को खिचड़ी, अरबी की सब्जी समेत मिठाइयों के छप्पन भोग लगेंगे। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में सुबह 10:00 बजे राधा जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू होगा। यमुनानगर वाले अंकुश क्षेत्रपाल भजन-कीर्तन और राधा-कृष्ण का गुणगान करेंगे। दोपहर 11:00 बजे पंचामृत से राधा रानी का स्नान किया जाएगा। नए वस्त्र पहनाकर भव्य शृंगार होगा। इसके बाद षोडशोपचार पूजन होगा। दोपहर 12:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि के दर्शन होंगे। इसके बाद राधा-कृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। राधा रानी की प्रिय खिचड़ी, अरबी की सब्जी, माखन-मिश्री, चावल, दही-भल्ले, लड्डू, मोदक, बर्फी, गुलाब-जामुन, जलेबी, टिक्की, समोसे, नमकीन, बादाम और दाख समेत छप्पन भोग लगेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग बांटा जाएगा। खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में सुबह 10:00 जे भजन-कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे छप्पन भोग लगाए जाएंगे।


बाजार में राधा के बाल रूप की खरीददारी
राधा जन्मोत्सव के चलते बाजारों में राधा के बाल रूप की प्रतिमाएं और वस्त्र सज गए हैं। श्रद्धालु बाल राधा प्रतिमा की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ राधा-कृष्ण के लिए नए वस्त्रों की खरीदारी भी हुई। राधा-कृष्ण के बाल रूप के वस्त्र 200 रुपये से 500, 1000, 2000 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटकी केक की भी है मांग
राधा-अष्टमी को लेकर बाजार में मटकी केक की खूब मांग है। राधा जन्मोत्सव मनाने के लिए लोगों ने स्पेशल केक बनाने के आर्डर दिए हैं। लोगों की मांग को देखते हुए दुकानों में मटकी, मुरली, मोरपंख और राधा-कृष्ण की प्रतिमा लगाकर केक तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में भी राधा अष्टमी पर केक काटा जाएगा। लोअर बाजार विक्रेता तरुण राणा ने बताया कि राधा-अष्टमी के लिए 20 स्पेशल केक बनाने के आर्डर आए हैं। इसके अलावा राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में 10 किलो और भराड़ी से भी स्पेशल केक काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें