फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा के लिए हिंदी में छप गए प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

Thu, 02 Jul 2026 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होने के बावजूद हिमाचल लोक संस्कृति एवं योग विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी माध्यम में छप जाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
परीक्षा में नकल(सांकेतिक)। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होने के बावजूद हिमाचल लोक संस्कृति एवं योग विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी माध्यम में छप जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा चार जुलाई को निर्धारित है, लेकिन प्रश्नपत्रों की छपाई में हुई इस चूक के बाद समग्र शिक्षा अभियान को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े हैं। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने इस संबंध में सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

आदेशों के अनुसार अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्र का अंग्रेजी संस्करण सॉफ्ट कॉपी के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसे तीन जुलाई की सुबह तक सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। निर्देशों में कहा गया है कि जिला परियोजना अधिकारी अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी तुरंत सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और संबंधित स्कूलों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को अंग्रेजी संस्करण उपलब्ध हो सके। प्रश्नपत्र पहले से हिंदी माध्यम में मुद्रित होने के कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को प्रश्न समझने और उत्तर लिखने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इसके लिए परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त समय विशेष रूप से हिमाचल लोक संस्कृति एवं योग विषय की परीक्षा में लागू होगा। प्रदेश सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की है। ऐसे में परीक्षा के प्रश्नपत्र केवल हिंदी माध्यम में छपने को प्रशासनिक स्तर की बड़ी चूक माना जा रहा है। हालांकि विभाग ने समय रहते अंग्रेजी संस्करण उपलब्ध कराने और अतिरिक्त समय देने का निर्णय लेकर विद्यार्थियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को कम करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें