फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वीकेंड पर सैलानियों से पैक हुई पहाड़ों की रानी शिमला, रिज-मालरोड पर उमड़ा हुजूम

Sat, 28 Nov 2026 04:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। रिज मैदान, स्कैंडल पॉइंट, जाखू और अन्य सभी सैरगाहों पर दिनभर भारी रौनक बनी रही। इससे  स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है।
विज्ञापन
सैलानियों से पैक हुई पहाड़ों की रानी शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को वीकेंड पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ने लगी थी। दोपहर होते-होते शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गए। रिज मैदान, स्कैंडल पॉइंट, जाखू और अन्य सभी सैरगाहों पर दिनभर भारी रौनक बनी रही। कई सैलानी अपने परिवार के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया। कोई खूबसूरत वादियों के बीच सेल्फी लेने और तस्वीरें खींचने में मशगूल रहा। खिली हुई धूप ने सैलानियों के घूमने का पूरा मजा दोगुना कर दिया। वीकेंड की इस भारी भीड़ से शहर के स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है।

विज्ञापन

Trending Videos

पर्यटन स्थलों पर रौनक
शहर के रिज मैदान और स्कैंडल पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जाखू और अन्य सैरगाहों पर भी सैलानियों का तांता लगा रहा। बच्चे और बड़े सभी वादियों का आनंद लेते नजर आए। मौसम सुहाना होने के कारण पर्यटकों ने सैरगाहों का खुलकर लुत्फ उठाया।

 
विज्ञापन

कारोबार को मिला लाभ
वीकेंड पर उमड़ी इस भीड़ से शहर के कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हुआ। होटल, रेस्तरां और अन्य दुकानों पर खरीदारों की खासी चहलपहल रही। इस प्रकार वीकेंड ने शिमला के पर्यटन बाजार में नई ऊर्जा भर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें