फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर पहाड़ों की रानी रहेगी सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम सााफ होते ही होटलों में बढ़ी बुकिंग
विज्ञापन

पिछले हफ्ते के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में इस वीकेंड पर होटल कारोबार को कुछ राहत मिली है। पिछले हफ्ते के मुकाबले होटलों में 25 फीसदी ज्यादा कमरों की बुकिंग हुई है। अभी दो दिन और हैं ऐसे में उम्मीद हैै कि बुकिंग बढ़ेगी।
विज्ञापन


बीते कुछ हफ्तों से खराब मौसम के चलते पर्यटन कारोबार ढीला चल रहा है लेकिन बुधवार को कारोबार ने गति पकड़ ली। मौसम की मार से हिमाचल में पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। हिल्सक्वीन शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी बीते सप्ताह करीब आठ फीसदी थी। इस हफ्ते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। होटलों में पूछताछ के लिए लगातार फोन आ रहे हैं जिससे होटल कारोबारियों की इस हफ्ते वीकेंड पर उम्मीद बढ़ी है। वीरवार को शिमला के मालरोड और रिज मैदान पर भी पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिली। सैलानी शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटक स्थल कुफरी, फागू, नारकंडा, नालदेहरा और चायल का भी रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटक कारोबारियों ने इस वीकेंड पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते 25 फीसदी ज्यादा कमरों की बुकिंग हुई है। शनिवार तक बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें