फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जी मंडी में तेजधार हथियारों से हमला, तीन युवकों को आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
टी स्टॉल में काम करते हैं तीनों, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शुरू की जांच
विज्ञापन

चार दिन पहले किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में पुरानी कहासुनी के बाद दो युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया। वारदात रात करीब 9:45 बजे टी स्टॉल के बाहर हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के बाहर युवकों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी सचिन चौहान ने बताया कि वह सब्जी मंडी स्थित टी स्टॉल में कुक का काम करता है। 24 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे दुकान के बाहर उसका और उसके साथी राजकुमार का दो युवकों के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। दोनों युवकों ने उन्हें बाद में देख लेने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 नवंबर की रात वह दुकान में अपने साथियों राजकुमार, सुनील और धर्मेंद्र के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान दोनों युवक दुकान के बाहर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। सचिन के बाहर आते ही दोनों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब वह बचने के लिए दुकान के अंदर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर उसके साथी छुड़ाने के लिए बाहर आए। इसी बीच एक युवक ने कपड़ों में छिपाकर लाए तेजधार हथियार (चापड़) और दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। साथियों ने बीच-बचाव कर सचिन को आरोपियों से छुड़ाया। इस दौरान आसपास के कारोबारियों ने भी दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हमला करने के बाद दोनों आरोपी कार्ट रोड की तरफ भाग गए। हमले में सचिन चौहान, सुनील चौहान और धर्मेंद्र चौहान को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दोनों युवकों को नाम से नहीं जानते लेकिन सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126 (2), 115(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें