प्रदेश में नई पंचायतों के लिए 650 आवेदन
प्रदेश में चुनावों से पहले नई पंचायतों के गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर प्रक्रिया जारी है। प्रदेशभर से विभाग को करीब 650 आवेदन नई पंचायतों के गठन के मिले हैं। अभी तक प्रदेश में 3615 पंचायतें हैं। ऐसे में अब 650 नए आवेदन स्वीकृत होते हैं तो प्रदेश में यह आंकड़ा चार हजार के पार हो जाएगा। नई पंचायतें बनीं तो कई पंचायतों की सीमाएं भी बदलेंगी और इनका पुनर्सीमांकन किया जाएगा। हालांकि अभी विभाग आवेदनों की छंटनी कर रहा है। सरकार की ओर से बनाए गए मापदंडों के आधार पर पंचायतों के गठन के लिए आए आवेदनों का परीक्षण होगा। इसके बाद अधिसूचनाएं जारी कर आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे।