फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक दिलजान ने युवाओं को दी ये नसीहत

Wed, 03 Oct 2018 01:37 PM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गायक दिलजान का कहना है कि युवा अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करें। मंजिल हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें।  सफल वही होता है, जो कड़ी मेहनत करता है। आज युवा नशे की जद में धंस रहा है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और प्रदेश की सरकारों से नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने की अपील की। घुमारवीं में दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे पंजाबी गायक ने कहा कि वे आगे भी इन बच्चों के लिए काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें भी रियेलिटी शो पहचान मिली। इस शो में भारत और पाकिस्तान के कलाकारों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि रियेलिटी शो युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच है। जिस प्रकार से आज संगीत के नाम पर फुहड़ता पेश की जा रही है, उसके गलत संदेश जा रहा है। गायकी ऐसे होने चाहिए जिससे समाज में अच्छा संदेश भी जाए। 

अब बॉलीवुड में गूंजेगी दिलजान की आवाज
दिलजान बॉलीवुड में प्ले बैंक सिंगर के रूप में नजर आएंगे। उन्हें प्रितमदा और हिमेश के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला है। अगले साल तक इस फिल्म के पर्दे पर आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


विदेशों में आवाज का जादू दिखा चुके हैं दिलजान
दिलजान इंग्लैंड, यूएसए, कतर, दुबई और अफ्रीका सहित कई देशों में अपना कार्यक्रम दे चुके है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा प्यार उन्हें अफ्रीका में मिला। जहां उन्हें चार शो करने थे। लोगों की मांग पर उन्होंने चार की जगह दस शो किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें