फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Tourist Manikaran: गाड़ी पीछे करने को लेकर बहस, पर्यटक ने निकाली पिस्तौल, मामला दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 05:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

हिमाचल के मणिकर्ण में पंजाब के एक पर्यटक ने निजी बस चालक से बहस के बीच पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल निकालने के बाद खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू में गाड़ी को पास देने को लेकर पंजाब के एक पर्यटक ने पिस्तौल निकाल ली और बस चालक को धमकाने लगा। सोशल मीडिया में मामले का वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान हुए हंगामे में जाम भी लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी मणिकर्ण के अंतर्गत गलु पल के पास मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे एक निजी बस कुल्लू से मणिकर्ण की तरफ आ रही थी। उसी समय एक इनोवा गाड़ी कुल्लू की तरफ आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने गाड़ी थोड़ा पीछे हटाने को कहा। इस पर इनोवा के चालक जितेन्द्र सिंह पुत्र कुशपाल सिंह गांव बोखाल बुध लमसा, पंजाब ने बस चालक से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बस के परिचालक ने भी गाड़ी को पीछे करने का आग्रह किया। इस पर कार चालक पिस्तौल लेकर बस के चालक की खिड़की के पास आया और पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकियां देने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में इनोवा गाड़ी के चालक जितेन्द्र के खिलाफ पुलिस थाना सदर कुल्लू में धारा 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम तथा धारा 504, 506 के तहत मामल दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें