फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी पंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल, सड़क पर पलटी

Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी/स्वारघाट(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पंजाब रोडवेज की बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जबकि एक यात्री को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब यात्री श्री नयनादेवी मंदिर से आनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। मगर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होन से टाल दिया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 12 जे 8015 श्री नयना देवी से आनंदपुर साहिब जा रही थी। इसी दौरान बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक को इसका पता चला तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन


इससे बस सड़क पर पलट गई। अगर बस दूसरी तरफ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद यात्रियों को उपचार के लिए आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसमें एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु का नाम राजकुमार निवासी यूपी आजमगढ़ के रूप में हुई है। थाना कोट प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। बस के ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है और घटना छानबीन जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें