आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 8 मई को धर्मशाला में 5वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों व मालिक तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने मैक्लोडगंज पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के मालिक मोहित बर्मन दलाई लामा के दरबार पहुंचे। वहीं, इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया और जिसने भी सेल्फी लेने की इच्छा जताई, खिलाड़ियों ने उसे स्वीकार किया। साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए।