वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में इस समय मच्छरों का प्रकोप चल रहा है। इसी को देखते हुए पुडुचेरी से आई टीम मच्छरों को पकड़ रही है। जिन्हें वह अपने साथ ले जाएगी। उन्होंने बताया कि मच्छरों पर शोध से मच्छरों की प्रजातियों की सूचीबद्ध किया जाएगा।
यह मच्छर किस तरह के वायरस के वाहक बन रहे हैं और इसका मानव जीवन पर कैसा और कितना असर पड़ रहा है, इन तमाम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। इस शोध के आधार पर मच्छरों का जीवन चक्र और सबसे ज्यादा पनपने की स्थितियों को चिन्हित किया जाएगा। अब तक जहां से भी मच्छर पकड़े गए हैं, वहां की लोकेशन से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट बनाई गई है।