फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Tue, 30 May 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत की खरगे को बधाई दी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत की खरगे को बधाई दी। प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियों से भी विक्रमादित्य सिंह ने खरगे को अवगत कराया। प्रदेश सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित मान-सम्मान देने का मामला भी उठाया। पार्टी से जुड़े वरिष्ठ और युवा नेताओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के बोर्डों और निगमों में नियुक्तियां भी मांगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें