फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर दुष्कर्म का केस, असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया आरोप

Sat, 26 Aug 2023 09:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

महिला का आरोप है कि वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के एक महाविद्यालय की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लोक निर्माण महकमे के उच्च पद पर तैनात एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी बीसीएस स्थित महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक लें और इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। महिला का आरोप है कि वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया।

अब शादी करने से इनकार कर रहा है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना हैै कि आरोप सही साबित होने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उधर दूसरी तरफ इस मामले को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें