फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायत समिति सदर की बैठक में उठीं जनसमस्याएं, नशे पर जताई चिंता

Thu, 19 Nov 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित पंचायत समिति सदर की त्रैमासिक बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि। स्रोत: डीपीआर
विज्ञापन
सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लेखराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विकास खंड की विभिन्न पंचायतों से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर भी सदस्यों ने चिंता जताई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति सदर एवं बीडीओ बिलासपुर विजय कुमार ने बताया कि बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद पिछले तीन माह के आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, कृषि और बागवानी से संबंधित समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा निवारण के लिए सामूहिक स्तर पर प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया। पंचायत समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य विकास खंड की प्रत्येक पंचायत का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने और इनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, पंचायत निरीक्षक महेंद्र कुमार, लेखा अधिकारी देवराज ठाकुर, पंचायत समिति के सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें