फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में दम तोड़ रहा है मोदी का ये सपना?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण स्वच्छता रखने और पब्लिक टॉयलेटों का विशेष ध्यान रखने का सपना राजधानी शिमला में दम तोड़ता दिख रहा है। मुख्य शहर में ही पब्लिक टॉयलेटों की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन


माल रोड और रिज मैदान के पब्लिक टॉयलेटों के अलावा अन्य टॉयलेटों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोअर बाजार और उपायुक्त दफ्तर के पास स्थित पब्लिक टॉयलेट की दुर्गंध ने आसपास का माहौल भी दूषित कर दिया है।

इन हालात में तो प्रधानमंत्री का पूर्ण स्वच्छता का अभियान सफल होता नहीं दिख रहा है। लोअर बाजार में टनल के पास और किताबों की दुकानों के पास स्थित पब्लिक टॉयलेट के पास से मुंह ढककर लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर में दम तोड़ रही सफाई व्यवस्‍था

शिमला शहर के लोअर बाजार एरिया में कहीं और टॉयलेट बनाए भी नहीं गए हैं। ऐसे में इन दो टायलेटों में जाने के अलावा लोगों के पास कोई विकल्प भी नहीं है। सैकड़ों कारोबारी भी रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। गंज में स्थित टायलेट और उपायुक्त दफ्तर के पास स्थित टॉयलेटों की हालत भी खराब है। नियमित तौर पर यहां सफाई नहीं हो रही है।

वहीं, कसुम्पटी एसडीए कांप्लेक्स में अधिकांश सरकारी विभागों के निदेशालय हैं। हजारों लोगों को रोजाना यहां आना होता है। लेकिन क्षेत्र में एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं है। पब्लिक टायलेट के अभाव में क्षेत्र में स्थित एक पार्किंग को ही ओपन टायलेट बना दिया गया है।

महापौर संजय चौहान का कहना है कि शहर के सभी वार्डों में आधुनिक टॉयलेट बनाने की योजना पर काम चल रहा है। तीन जोन में सभी टॉयलेट बांटे जाएंगे। रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया जाएगा। अगर टायलेट साफ नहीं रखे गए तो कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें