फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग मास्टर व पीटीआई के लिए अच्छी खबर

Tue, 21 Oct 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के माध्यम से अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों में भी ड्राइंग व पीटीआई शिक्षक भी रखे जा सकेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को एसएमसी टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल को 100 से कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों में ड्राइंग व पीटीआई शिक्षक न रखने की शर्त को हटाने का आश्वासन दिया और कहा कि शर्त हटाने के संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


एसएमसी शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक एवं वित्तीय संसाधन व रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हर्षवर्धन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से सरकारी आवास पर मिला। एसएमसी टीचर्स एसोसिएशन के सिरमौर जिला के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और शिलाई ब्लॉक की अध्यक्ष किरण बाला चौहान ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ड्राइंग मास्टर और पीटीआई शिक्षकों की माध्यमिक और हाई स्कूलों में भर्ती के लिए लगाई 100 बच्चों की संख्या की शर्त हटाने की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया और उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री से मिले शिक्षकों में वीरेंद्र शर्मा, ललीता ठाकुर, सहीराम, सीमा, संदीप नेगी, सोहन सिंह, सुशील, साबित गांगटा, उमेश नवीन, रेखा, अनिता, ममता, खेमराज, अंजू बाला, रजनी सहित विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई और ड्राइंग टीचर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें