फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर रैली निकालेंगे पीटीए शिक्षक

Mon, 14 Jan 2019 05:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
pta teacher
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) मंगलवार को सचिवालय के बाहर मांग रैली निकालेगा। इस दौरान चार साल से अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों को नियमित करने की मांग उठाई जाएगी। कई शिक्षक संगठनों ने मांग रैली को समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन


अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) के अध्यक्ष बोविल ठाकुर ने बताया है कि शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाने वाली मांग रैली के माध्यम से सरकार से नियमितीकरण की मांग उठाई जाएगी। कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर अफसरशाही सरकार को गुमराह कर रही है।

कोर्ट के आदेश होने के बावजूद नियमित नहीं किया जा रहा है। नियमितीकरण के लिए सरकार पीटीए का मामला कोर्ट में पेंडिंग होने का हवाला दे रही है। असलियत यह है कि हिमाचल हाईकोर्ट ने 9 दिसंबर 2014 को पीटीए के पक्ष में फैसला देते हुए नियमित करने को कहा था, लेकिन सरकार ने अनुबंध में
विज्ञापन


नियुक्ति दी। संघ ने सुप्रीमकोर्ट में अपील की। वहां भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा गया। फिर भी सरकार ने पांच हजार शिक्षकों को अनुबंध पर नियुक्ति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पीटीए शिक्षकों के लिए अलग अनुबंध नीति का नाम दे रही है, जबकि ऐसी कोई भी नीति नहीं है।

12 से 14 साल से सेवाएं देने के बावजूद पीटीए शिक्षकों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उधर, राजकीय अध्यापक संघ, स्कूल प्रवक्ता संघ और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पीटीए शिक्षकों की मांग रैली को समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें