फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन शिक्षकों ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से नियमित करने की गुहार

Wed, 26 Dec 2018 04:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीटीए से अनुबंध में आए ऐसे शिक्षकों जिन्होंने अनुबंध नीति के तहत अनुबंध सेवाकाल के 3 वर्ष जनवरी 2018 में पूर्ण कर लिए हैं को नियमित करने का आग्रह किया हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष बोविल ठाकुर और उपाध्यक्ष ठाकुर मधुबाला भंडारी ने बताया कि पीटीए शिक्षकों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पंकज कुमार की ओर से 19 मार्च 2018 को वापस ली जा चुकी है।

ट्रिब्यूनल ने सरकार को अनुबंध पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के आदेश भी दिए हैं, लेेकिन सरकार इन आदेशों की अनुपालना न कर न्यायपालिका का अपमान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुबंध नीति के तहत कार्य करते हुए 5000 अनुबंध पीटीए शिक्षकों का आज चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। अनुबंध नीति में नियमितीकरण का प्रावधान 3 वर्ष का निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें