फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराये पर एचआरटीसी एमडी दफ्तर में दिया धरना

Fri, 28 Sep 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा बस किराये में की बढ़ोतरी के खिलाफ शिमला नागरिक सभा ने एचआरटीसी एमडी का घेराव किया। एमडी एचआरटीसी इस दौरान अपने कार्यालय में नहीं मिले तो सभा ने करीब एक घंटे तक कार्यालय में बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान नागरिक सभा ने बस किराये को कम करने को लेकर मांग की। 

विज्ञापन


शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि अगर किराया कम नहीं किया तो जनता को लामबंद करके सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा। सभा ने मांग की कि किराया वृद्धि को तुरंत वापस लें। शिमला नागरिक सभा का कहना है कि बस किराये की वृद्धि से शहर की जनता पर आर्थिक बोझ पड़ा है।

प्रदर्शन के दौरान बताया कि इस किराया वृद्धि से एचआरटीसी को भी नुकसान होगा। बताया कि एक ओर जहां प्राइवेट बस संचालक सवारियों से एचआरटीसी के मुकाबले कम किराया वसूल कर बिजनेस बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


इस निर्णय से एचआरटीसी को प्रतिदिन करोड़ों रुपये की आर गिरेगी। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, बलवीर पराशर, बाबू राम, किशोरी ढटवालिया, विनोद बिरसांटा, बसंत, राकेश,  सोनिया, सुरेंद्र बिट्टू, उत्तम, पूर्ण, पवन, दलीप, रंजीव कुठियाला, मदन, राजू, रीना और देवराज ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें