फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मजदूर दिवस पर डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
नए श्रम कानूनों का जताया विरोध, वापस लेने की मांग
विज्ञापन

शिकागो में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मजदूर दिवस पर राजधानी शिमला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इसमें सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा सहित, राज्य सचिव बालक राम, जिला सचिव विवेक कश्यप, नागरिक सभा के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, आईजीएमसी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष विरेंद्र लाल ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान शिकागो में एक मई 1866 में शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार के नए लागू किए गए लेबर कोड मजदूरों का शोषण बढ़ाने की साजिश है। इसका लगातार विरोध जारी रहेगा। केंद्र और प्रदेश की सरकारें मजदूरों के हितों को सुरक्षित रखे और श्रम कानूनों के तहत मजदूरों को उनका हक दिया जाए। उन्होंने मजदूरों को मासिक तीस हजार वेतन देने, सभी को स्थायी रोजगार देने और फिक्स रोजगार की प्रथा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून में बारह घंटे की ड्यूटी लेने का प्रावधान किया है लेकिन ओवर टाइम का पैसा तक नहीं चुकाया जाता। उन्होंने प्रदेश में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सेवाएं दे रहे योजना कर्मियों आशा वर्कर, मिड डे मील वर्करों को नियमित करने की मांग भी उठाई। वहीं अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्स तथा ठेके पर कार्य कर रहे मजदूरों को काम करने के लिए बेहतर माहौल बनाने, उनको सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं देने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
सुन्नी में सीटू द्वारा मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा सहित सीटू के अन्य नेताओं ने भाग लिया और मजदूरों को उनके हक के बारे में जागरूक किया। शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में सुन्नी हाईड्रो प्रोजेक्ट यूनियन अध्यक्ष के ओम प्रकाश, महासचिव प्रेम प्रकाश, कोषाध्यक्ष हेमराम, किसान सभा के अध्यक्ष जय किशन शर्मा और राम लाल की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें