फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच से ओपीडी शिफ्ट करने का विरोध डॉक्टर और कर्मचारी आज बोलेंगे हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

केएनएच परिसर में होगी गेट मीटिंग, विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे चिकित्सक और कर्मचारी16 अप्रैल से आईजीएमसी में चल रही है गायनी ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिफ्ट करने पर चिकित्सकों के साथ अब कर्मचारी भी विरोध में उतर आए हैं। कर्मचारियों ने भी इस मामले में हल्ला बोल दिया है।
विज्ञापन

चिकित्सक संघ (सेमडीकोट), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) समेत केएनएच कर्मचारी संघ ने बुधवार को इस मुद्दे पर गेट मीटिंग का एलान किया है। बताया जा रहा है गेट मीटिंग के दौरान विरोध में कई प्रकार के निर्णय संघ द्वारा लिए जाएंगे। साथ ही काले बिल्ले लगाकर सरकार के इस फैसले का भी चिकित्सक और कर्मचारी विरोध करेंगे। गेट मीटिंग दोपहर 1:30 बजे केएनएच परिसर में होगी। गौरतलब रहे की 16 अप्रैल से केएनएच से गायनी ओपीडी और वार्ड को पूरी तरह से आईजीएमसी में संचालित किया जा रहा है। इसके बाद से गायनी रोग से पीड़ित महिलाएं असमंजस में हैं और अस्पतालों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। वहीं चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईजीएमसी में अभी तक चेंजिंग रूम तैयार नहीं हुआ है। बीते दिनों चिकित्सक संघ (सेमडीकोट) सरकार के फैसले को गलत बता चुके हैं। आग्रह कर चुके हैं कि सरकार फैसले पर एक बार फिर मंथन करें। चिकित्सक यह भी कह चुके हैं कि इंडियन मेडिकल काउंसिल के अनुसार गायनी और प्रसूति विभाग को अलग-अलग नहीं किया जा सकता। उधर केएनएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को चिकित्सक संघ (सेमडीकोट), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) समेत केएनएच कर्मचारी संघ ने केएनएच से आईजीएमसी ओपीडी शिफ्ट करने के विरोध में गेट मीटिंग बुलाई है। इस दौरान फैसला लिया जाएगा कि अब फैसले के विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य किया जाए। सरकार से आग्रह है कि वे फैसले पर एक बार पुनः विचार करें। ओपीडी शिफ्ट हुई है तब से ओपीडी कम हो गई है। महिलाएं असमंजस में न पड़कर निजी व बाहरी राज्यों के अस्पतालों के रुख कर रही है।





30 अप्रैल को शिमला नागरिक संघ करेगा प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा की ओर से आईजीएमसी में 30 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य मुद्दा केएनएच से आईजीएमसी में गायनी ओपीडी शिफ्ट करने का है। इसके साथ बढ़ाई गई दरों को लेकर भी लोग मोर्चा खोलेंगे। इससे पहले दो बार महिलाएं केएनएच में प्रदर्शन कर चुकी है और सरकार को चेतावनी दे चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें