फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी में पीटीए फंड वसूली के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने की वसूली बंद करने की मांग
विज्ञापन

छात्राओं को नहीं हो रहा है फंड से कोई फायदा : पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की आरकेएमवी इकाई ने शुक्रवार को खेल मैदान और पीटीए के नाम पर फंड की हो रही वसूली को बंद करने की मांग की।

इकाई कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय सदस्य पूजा की अगुवाई में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। पूजा ने कहा कि कॉलेज परिसर में जो मैदान है, वह पार्किंग में बदल गया है। इसमें लगी गाड़ियों से छात्राओं का पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है। कहा कि इस कारण कॉलेज में हर तरह की खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। कहा कि पेरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन के नाम हर छात्रा से छह सौ रुपये की वसूली की जा रही है, इस फंड को कहां छात्र हित में उपयोग किया जाता है, उसका कोई ब्योरा नहीं मिलता। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से पीटीए फंड की अब तक जुटाई गई राशि को कॉलेज के मैदान पर खर्च कर इसकी दशा को सुधारे जाने की मांग की।
कैंपस सचिव प्रेरणा ने कहा कि प्रशासन पीटीए फंड का उपयोग कॉलेज के फर्नीचर और परदों की खरीद आदि पर करता है। इसका छात्राओं को कोई लाभ नहीं मिलता। पीटीए की इस फीस को लेकर सूचना का अधिकार के तहत मांगी जानकारी में खुलासा हुआ है कि इस फंड का उपयोग रिक्त पदों पर अस्थायी तौर पर शिक्षकों की व्यवस्था करने पर व्यय किया जाना चाहिए था। कॉलेज प्रशासन ने एसएफआई की मांग पर तीन माह में मैदान को ठीक करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं के साथ किया दुर्व्यवहार
एसएफआई की सचिवालय सदस्य पूजा ने कहा कि शुक्रवार को जब एसएफआई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थी तो उस समय कॉलेज प्रशासन ने प्रदर्शन से रोक कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इकाई सचिव प्रेरणा ने चेताया कि यदि जल्द कैंपस मैदान से पार्क वाहन नहीं हटाए और पीटीए फंड की वसूली बंद नहीं की तो एसएफआई आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें