फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी आतंकी हमले के बाद पाक के खिलाफ सड़कों पर लोग, अलर्ट जारी

Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ी में हुए आतंकी हमले से हिमाचल के लोगों का खून खौल उठा है। सोमवार को प्रदेश भर में पाकिस्तान के झंडे और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले फूंके गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज किया। इस मामले में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी प्रधानमंत्री से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


उन्होंने इच्छा जताई कि यदि मौका मिला तो वे भी बॉर्डर पर जाकर लड़ेंगे। उन्होंने युवाओं से हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। उधर, आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश के बॉर्डर एरिया सील कर दिए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति और गाड़ी की गहनता से जांच की जा रही है।

एचपीयू शिमला सहित शहर के कॉलेजों में छात्र संगठनों ने पाकिस्तान के झंडे जलाए। कांगड़ा में ज्वाली भाजपा ने कैहरियां चौक में नारेबाजी की और पाक का झंडा फाड़ा। नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका। कंडवाल में भाजपाइयों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन एक्स सर्विस लीग एवं पूर्व सैनिक संगठनों ने जिला मुख्यालय एमसी पार्क में शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


दौलतपुर चौक में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। शिव सेना हिंदोस्तान के सदस्यों ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की। सिरमौर में एनएसयूआई, एबीवीपी सहित संगड़ाह, हमीरपुर में एबीवीपी ने दो मिनट का मौन रखा।

घुमारवीं और बिलासपुर में एनएसयूआई, सीमा कॉलेज रोहड़ू में एबीवीपी, सोलन और नालागढ़ कॉलेज में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। चंबा कॉलेज में एबीवीपी ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। मंडी जिले में एबीवीपी ने कई कॉलेजों में पाकिस्तानी झंडे जलाए। पूर्व सैनिक संगठनों ने भी पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हिमाचल में इन इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा, अलर्ट जारी

पंजाब-हिमाचल बॉर्डर में चौकसी बढ़ा दी गई है। कंडवाल बैरियर से आने-जाने वाले सभी लोगों, वाहनों की जांच की जा रही है। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि कंडवाल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई हैं।

नयनादेवी और कोल बांध में भी अलर्ट
जिला बिलासपुर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। श्री नयना देवी मंदिर परिसर, कोल बांध परिसर और भाखड़ा बांध में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें