हिमाचल में मापदंडों के अनुसार नई पंचायतों के प्रस्तावों की छंटनी का काम शुरू हो गया है। इन प्रस्तावों की छंटनी के बाद निर्धारित होगा कि इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले कितनी नई पंचायतों बनाई जाएंगी। इन नई पंचायतों के प्रस्तावों की छंटनी के बाद अधिसूचना जारी कर संबंधित पंचायतों के सदस्यों से आपत्ति और सुझाव मांगे जाने हैं।