फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारियों को मिली प्रमोशन

Thu, 02 Apr 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सचिवालय में तैनात 10 अधीक्षकों को पदोन्नत कर सेक्शन आफिसर (एसओ) बनाया है। सचिवालय कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। संगठन ने सरकार के समक्ष दो मुख्य मांगें रखी थीं जिसे सरकार ने सहमति जताकर सचिवालय कर्मचारी संगठन को राहत दी है।
विज्ञापन


सचिवालय में पदोन्नति हुए अधीक्षकों में प्रदीप कुमार जस्वाल, मनोज शर्मा, तोता राम परमार, प्रदीप शर्मा, मीना शर्मा, नीलम कौशिक, बीना देवी, राजीव गौतम, धर्मपाल सिंह और संजय चौहान शामिल हैं। बुधवार को ही इन अफसरों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

सचिवालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष देवी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता वालिया, महासचिव ज्योति चौहान, उपप्रधान कमलजीत, संयुक्त सचिव कमल शर्मा और कोषाध्यक्ष जीतराम शर्मा ने प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


41 वन रक्षक पदोन्नत
वहीं, वन विभाग ने बुधवार को 41 वन रक्षक को पदोन्नत कर उप वन राजिक बनाया है। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि 41 वन रक्षकों को पदोन्नत कर उप वन राजिक बनाया गया है और अन्य 433 वन रक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

नई रिटायरमेंट नीति के तहत विभाग में 103 अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं जिनमें 9 हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी, 1 डिप्टी कंट्रोलर, 6 अधीक्षक, 41 वन परिक्षेत्र अधिकारी, 31 उपवन राजिक तथा 15 वन रक्षक शामिल हैं। यह जानकारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें