फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नगरों में आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को राजधानी शिमला के तिलकनगर (बालूगंज), कसुम्पटी और संजौली नगर के भट्ठाकुफर में शस्त्र पूजन, नगर एकत्रीकरण और पथ संचलन का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ पथ संचलन किया।
कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, संगठन और सेवा के महत्व पर जोर दिया गया। तिलकनगर (बालूगंज) में पथ संचलन उपनगर समरहिल और कोर्ट परिसर चक्कर से शुरू हुआ। दोनों स्थानों से निकले पथ संचलन बालूगंज मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद गोपाल मंदिर के समीप खेल मैदान में शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 215 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख बलराम शर्मा मुख्य वक्ता रहे, जबकि ललित ने अध्यक्षता की। जिला संघचालक अजय सूद और नगर संघचालक ज्योति प्रकाश भी उपस्थित रहे। बलराम शर्मा ने विजयादशमी के महत्व और संघ की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने जातिवाद और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर देते हुए समाज से राष्ट्रहित में संघ की पंच परिवर्तन योजना को अपनाने का आह्वान किया। कसुम्पटी नगर में आयोजित कार्यक्रम में 220 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने छोटा शिमला के पार्किंग क्षेत्र और विकासनगर स्थित हिम रश्मि परिसर (सरस्वती विद्या मंदिर) से रानी मैदान, कसुम्पटी तक पथ संचलन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री ज्ञान ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सांस्कृतिक विचार सर्वे भवन्तु सुखिन है। राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना स्वयंसेवकों के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं लेखक-साहित्यकार डॉ. चेतराम भारद्वाज ने कहा कि बीते सौ वर्षों में संघ एक बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में उभरा है और राष्ट्र निर्माण सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों का योगदान रहा है।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिपेहिया, विभाग संघचालक राजकुमार वर्मा, विभाग प्रचारक महेश्वर और नगर संघचालक राजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



भट्ठाकुफर में 82 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

संजौली नगर के स्वयंसेवकों ने भट्ठाकुफर में विजयादशमी और संघ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया। इसमें क्षेत्र के 82 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक सुधीर कौल ने की, जबकि सेवा भारती के प्रांत महामंत्री अवतार सिंह मुख्य वक्ता रहे। अवतार सिंह ने कहा कि संघ ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है, जिसमें सामाजिक समरसता महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज से अस्पृश्यता जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य, देश की आर्थिक प्रगति और युवाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें