फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: प्रोफेसर कुलभूषण बने एचपीयू के डीएस, अरविंद कालिया की लेंगे जगह

Mon, 25 Apr 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नया अधिष्ठाता अध्ययन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति का 23 मार्च को कार्यभार संभालने के बाद प्रो. एसपी बंसल ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुलपति के आदेशानुसार नए कुलसचिव बलवान चंद ने एकसाथ आठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। नवनियुक्त अधिकारियों ने सोमवार को कार्यभार भी संभाल लिया है। अकादमिक मुखिया अधिष्ठाता अध्ययन (डीएस) प्रो. अरविंद कालिया की जगह वाणिज्य विभाग के प्रो. कुलभूषण चंदेल को नया डीएस बनाया गया है।

विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. नयन सिंह की जगह भौतिकी विभाग के प्रो. नयन जीत सिंह को अधिष्ठता छात्र कल्याण बनाया गया है। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. हरी सिंह ने निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। वह परफार्मिंग आर्ट विभाग के प्रो. पीएन बंसल की जगह लेंगे। प्रो. हरी सिंह एनएसएस का कामकाज भी देखेंगे।

विवि पुस्तकालय इंचार्ज प्रो. खेम चंद को अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास एवं शिक्षक मामले (डीन सीडीसी) बनाया गया है। विधि विभाग के प्रो. शिव डोगरा को पुस्तकालय इंचार्ज का जिम्मा दिया गया है। कुलपति ने भूगोल विभाग के डॉ. बीआर ठाकुर को निदेशक  पॉपुलेशन स्टडीज बनाया है। वह अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. मनोज शर्मा का स्थान लेंगे।
विज्ञापन


प्रो. धीरेंद्र निदेशक कैंपस नेटवर्किंग, वाई-फाई
विवि के कैंपस नेटवर्किंग एंड वाई-फाई के निदेशक को भी बदला गया है। प्रो. धीरेंद्र शर्मा (यूआईटी) नए निदेशक बनाए हैं। वह कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज डॉ. मुकेश कुमार का स्थान लेंगे। अपने विभाग की सेवाओं के अलावा निदेशक की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। यूआईटी के सहायक आचार्य डॉ. तरुण शर्मा को इंचार्ज नेटवर्किंग बनाया गया है। वह निदेशक कैंपस नेटवर्किंग एवं वाई-फाई के अधीन कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें