फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता: हिमाचल के जितेंद्र और हरियाणा के शुभम संयुक्त विजेता

Thu, 16 Apr 2026 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में बुधवार रात द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट में देश के कई प्रोफेशनल बॉक्सरों ने भाग लिया। हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के जितेंद्र और हरियाणा के शुभम संयुक्त विजेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में बुधवार रात द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट में देश के कई प्रोफेशनल बॉक्सरों ने भाग लिया। हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और द हिमालयन किंग प्रमोशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक चले। अलग-अलग भार वर्गों में हिमाचल के मान ने अनुज को, विनाक्षी ने पंजाब की महक प्रीत को, दीपा ने पंजाब की पूनम को हराया। मणिपुर के जनदीव ने हरियाणा के मोनू कुमार, जम्मू के दीपक कटोच ने हिमाचल के चंद्र मोहन, हरियाणा के दीपक कुमार ने अजय कुमार, हरियाणा के तुषार ने अरुणाचल के दीकसन, हरियाणा के विकास ने मणिपुर के बिकाशा और मिजोरम के वनलाले कावलफिरा ने पंजाब के हरविंद्र सिंह को पराजित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतियोगिता में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, जिला अध्यक्ष अरुण मेहता और प्रमोटर जीता सिंह चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल का सहयोग रहा। बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 मुकाबले नॉकआउट प्रणाली के तहत खेले गए।
विज्ञापन

इनमें देश भर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि दत्तनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल में बने इंडोर स्टेडियम का इस प्रकार उपयोग होना सराहनीय है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे से दूर रखने में मददगार साबित होंगे। इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, पूर्व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्जवल सेन मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें