डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में अस्थि रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. विपिन शर्मा को न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय राणावत ऑर्थोप्लास्टी फेलोशिप अवार्ड से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड लेकर डॉ. विपिन ने टांडा मेडिकल कॉलेज के नाम एक और उपलब्धि जोड़ दी है।
जुलाई से सितंबर 2018 तक फेलोशिप के दौरान डा. विपिन ने अंतरराष्ट्रीय ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. चितरंजन और उनकी टीम के साथ काम किया। यह फेलोशिप अवार्ड एक्सिलेंट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से संबंधित है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने डॉ. विपिन शर्मा को बधाई दी है। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टांडा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के मरीजों के लिए डॉ. विपिन की फेलोशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिकित्सकों के साथ साझा किए अनुभव कारगर साबित होंगे।