फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस बेटी ने अपने नाम किया मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब

Wed, 15 Aug 2018 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  हौसले बुलंद हों तो सफलता खुद कदम चूमती है। यह कहावत सच कर दिखाई है रामपुर की बेटी प्रियंका शर्मा ने। 

विज्ञापन


प्रियंका ने हाल ही में देहरादून में आयोजित मॉडलिंग कंपीटीशन में मिस नार्थ इंडिया के खिताब पर कब्जा जमाकर इलाके के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

रामपुर की रहने वाली प्रियंका ने मात्र 20 वर्ष की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें प्रियंका शर्मा सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस नॉर्थ इंडिया के खिताब पर अपना दबदबा बनाने में कामयाबी रही। 
विज्ञापन


उसे पचास हजार रुपये का नकद इनाम मिला। प्रतियोगिता के आयोजक गौरव राणा रहे। वहीं निर्णायक मंडल में प्रनव बब्बर एक्टर एवं मॉडल एमटीवी, सेलिब्रिटी डिजाइनर बसवी भल्ला और ग्रूमर स्वपनिल भोसले थे। 

प्रियंका इस उपलब्धि का श्रेय माता किरण को दिया है और सभी लोगों को जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रियंका की इस उपलब्धि से न केवल रामपुर बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। 

वह इस सफलता से काफी खुश है। इतना ही नहीं, प्रियंका शर्मा ने इससे पहले भी दो खिताब अपने नाम किए हैं। मॉडल हंट में मिस पॉपुलर और सेफरॉन मिस इंडिया में फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें