फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र, प्रियंका गांधी ने की मांग

Thu, 24 Aug 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh एजेंसी/ब्यूरो, नई दिल्ली/ शिमला

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केंद्र से हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केंद्र से हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सके। इस महीने राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 242 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग अभी भी लापता हैं। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार से अपील है कि त्रासदी से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि इससे पीड़ित बहनों और भाइयों को उचित और तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस भीषण आपदा के समय देश के सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन


अब तक 12,000 करोड़ का नुकसान: सुक्खू
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य को अब तक 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। इस मानसून में राज्य में भारी बारिश के तीन बड़े दौर देखे गए हैं। सबसे पहले 9 और 10 जुलाई को मंडी और कुल्लू जिलों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। शिमला और सोलन जिले 14 और 15 अगस्त को दूसरे दौर में प्रभावित हुए और मंगलवार रात को तीसरे दौर में शिमला शहर को भारी नुकसान हुआ। पंडोह के पास भारी भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बजौरा के अलावा पंडोह और औट तक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें