पर्यटन नगरी मैकलोडगंज की वादियों में दिनभर एक्शन, कट और ओके की गूंज सुनाई दी। मौका था मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम के जीवन पर बन रही बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का।
मैकलोडगंज के सेंट जॉन चर्च में सोमवार को फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा की ऑखोलकर कॉम से शादी के दृश्य कैमरे में कैद किए गए।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच चर्च में प्रियंका ने ऑनखोलकर कॉम को रिंग पहनाई। इस दौरान समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के बीच नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
शूटिंग से पूर्व मेकअप वैन में प्रियंका चोपड़ा को तैयार किया गया। इसके बाद दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा को गाड़ी में चर्च तक लाया गया।
भारतीय महिला बॉक्सर मैरीकॉम का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंका 19 अप्रैल तक कांगड़ा जिले के मैकलोडगंज, धर्मशाला, नौरबलिंगा और मसरूर टेंपल में शूटिंग करेंगी।
वहीं, नौरबलिंगा में मैरीकॉम में फिल्म की शूटिंग के लिए एक घर किराए पर भी लिया गया है। इसमें मैरीकॉम के बचपन के साथ बड़े होने के दृश्य फिल्माए जाएंगे। यूनिट के अनुसार मंगलवार को नौरबलिंगा में एक घर में फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे।