फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में मैरीकॉम जैसे पंच लगाएगी प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वे मैरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


मणिपुर की रहने वाली एमसी मैरीकॉम ने 2012 के लंदन आंलपिक में कांस्य पदक जीता था। कुल्लू के धरोहर गांव नग्गर में फिल्म की शूटिंग साइट के लिए सेट अप पूरी तरह तैयार है।

फिल्म की शूटिंग संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस तले होगी। फिल्म की शुटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा विशेष विमान से करीब पौने एक बजे भुंतर एयर पोर्ट पहुंची। यहां से वे मनाली गईं।
विज्ञापन


नग्गर के रहने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का काष्टकुणी शैणी में बने घर को फिल्म में मैरीकॉम का घर दिखाया जाएगा। वीरवार को फिल्म यूनिट ने पुरुषोत्तम शर्मा के घर को अपने अनुसार सजाया।
विज्ञापन

दो सप्ताह तक होगी शूटिंग

फिल्म यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो सप्ताह तक कुल्लू-मनाली की वादियों में इस फिल्म की शूटिंग होगी।

जानकारी के अनुसार नग्गर के बने इस घर में फिल्म की शुटिंग करीब छह दिन होगी। इसके अलावा पंद्रह दिनों की शूटिंग धर्मशाला में होगी।

डायरेक्टर उमंग कुमार और टीम के अन्य सदस्य कुल्लू के स्थानीय कलाकारों से जो इस फिल्म में काम कर रहे हैं उनसे आज इसी घर में मिले तथा शूटिंग से पहले उनकी भूमिकाओं के बारे में बातचीत की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार से फिल्म की शूटिंग नग्गर में शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें