फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी हैं जोश में...

Thu, 03 Apr 2014 10:43 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, मनाली/ नग्गर
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के समीप वीरवार को मैरीकॉम के जीवन बन रही फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन


जगतसुख नाले पर बने लोहे के एक पुराने पुल पर प्रियंका चोपड़ा ने कड़ा अभ्यास किया। शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के मस्सल को भी दिखाया गया।

प्रियंका को भारतीय महिला बॉक्सर मैरीकॉम जैसी दिखाया गया। वीरवार को जगतसुख नाले पर प्रियंका चोपड़ा ने वेट लिफ्टिंग भी की। बॉलीवुड अदाकारा ने काले रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी।

इसके अलावा बॉक्सिंग किट पर भी उन्होंने खूब मुक्के बरसाए। इसके अलावा नग्गर में प्रियंका के बच्चों के पालन-पोषण पर सीन भी फिल्माए गए। नग्गर निवासी पुरुषोत्तम के घर को प्रियंका चोपड़ा का घर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रियंका अपने घर के छोटे-मोटे कार्यों में व्यस्त रहती हैं। उनके अभ्यास के लिए मणिपुर से कोच बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार मनाली के वादियों में अब कुछ ही दिन की शूटिंग शेष बची है।

इसके बाद धर्मशाला में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें