प्रदेश की बेटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी मेहनत के बल पर एमबीए परीक्षा में दूसरा स्थान पाया है। कुल्लू जिले के ढालपुर की रहने वाली कनिका ठाकुर पुत्री एडवोकेट दीप चंद ठाकुर ने एमबीए की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है।
कनिका ने जमा दो तक की पढ़ाई कुल्लू में ही है। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय में बीकॉम की है। कनिका पंजाब यूनिवर्सिटी में केंद्रीय छात्र परिषद की कार्यकारिणी में अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
25 मार्च को पंजाब विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि डीएवी कॉलेज प्रबंधन कमेटी दिल्ली के निदेशक डा. सतीश ठाकुर ने कनिका को एमबीए की डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया।
कनिका के पिता वर्तमान में कुल्लू में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं तथा उनके दादा ठाकुर बेलीराम 1946 से लेकर 1952 तक पंजाब राज्य में विधायक भी रहे। कनिका ठाकुर अब पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर इन फाइनेंस एंड कंट्रोल की पढ़ाई कर रही हैं।
भविष्य में वह मल्टीनेशनल कंपनी में काम करना चाहती हैं।
पिता एडवोकेट दीप चंद ठाकुर ने बताया कि कनिका ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमबीए परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और कुल्लू जिले का नाम रोशन किया है।
कनिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, भाई और कड़ी मेहनत को दिया है।