फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रशस्त एप पर पंजीकरण में निजी स्कूलों की सुस्ती, विभाग ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से स्कूल स्तर पर ही होगी दिव्यांग विद्यार्थियों की पहचान और स्क्रीनिंग, विभाग ने 28 तक प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में कई निजी स्कूल विभाग के बार-बार निर्देश देने के बावजूद प्रशस्त एप पर पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निजी स्कूलों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।

अब विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 नवंबर की समय सीमा तय की है। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला शिमला की ओर से जारी निर्देशों में कहा है कि जिले के कई निजी स्कूल प्रशस्त एप पर निर्धारित गतिविधियां पूरी नहीं कर रहे हैं। जिले में इस कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
विज्ञापन


विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वह शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ विशेष शिक्षकों का एप पर पंजीकरण सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा शिक्षकों को एप पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो और ट्यूटोरियल देखने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को इस कार्य को अति आवश्यक मानते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


यह है प्रशस्त एप
प्रशस्त एप केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एनसीईआरटी की ओर से विकसित एक डिजिटल स्क्रीनिंग एप है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर ही दिव्यांग विद्यार्थियों की समय रहते पहचान करना है। इस एप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की स्क्रीनिंग की जा सकती है, जिससे शिक्षक बच्चों की विशेष जरूरतों को पहचान सकेंगे। इसके अलावा एप पर शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके माध्यम से शिक्षक बच्चों की क्षमता और जरूरतों के अनुसार पढ़ाई करवा सकेंगे।
विज्ञापन



कोट
सभी स्कूलों को बार-बार प्रशस्त एप पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कई निजी स्कूल अभी भी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे हैं। एक बार फिर सभी स्कूलों को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
-लेखराज भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें