जिला हमीरपुर के एक निजी बहुतकनीकी महाविद्यालय को बैंक की लंबित देनदारियों के चलते बुधवार को सील कर दिया गया। बैंक की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर उपस्थित रही। दो साल पहले भी एक अन्य बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित करने पर इसी तरह की कार्रवाई संबंधित महाविद्यालय के खिलाफ की जा चुकी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने भी एक व्यवसायिक कोर्स के मापदंड पूरा न होने पर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की थी।