फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी ऑपरेटरों ने हिमाचल में 686 रूटों पर शुरू की बस सेवाएं

Wed, 16 Jun 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 निजी बस आपरेटरों ने भी परिवहन सेवाएं शुरू कर दी है। करीब 1000 रूटों पर 686 बसें चलाई गईं। बसों की मरम्मत और खराबी के चलते बसें नहीं चलीं। 
विज्ञापन
शिमला में चलीं निजी बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में परिवहन निगम ने बुधवार को 83 और नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। परिवहन निगम की ओर से 1611 रूटों पर परिवहन सेवाएं दी जा रही हैं। सप्ताह के भीतर 25 सौ रूट चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, निजी बस आपरेटरों ने भी परिवहन सेवाएं शुरू कर दी है। करीब 1000 रूटों पर 686 बसें चलाई गईं। बसों की मरम्मत और खराबी के चलते बसें नहीं चलीं।  कई बसों की पासिंग भी नहीं हुई है।

विज्ञापन


आज हिमाचल में 1500 के करीब बसें चलाई जा सकती हैं। हिमाचल में निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त कर बुधवार को बसें चलाना शुरू कर दी है। प्रदेश में निजी आपरेटरों की 32 सौ के करीब बसें हैं। इसमें  कुछ ही बसें चलाई गई है। निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते ज्यादातर बसों के चालक व परिचालक घर गए हुए हैं। वह  वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में फिलहाल निजी बसें कम चल रही है। 
विज्ञापन


कहां कितनी निजी बसें चली 
ऊना 30, कांगड़ा 150, हमीरपुर 35, बिलासपुर 40, मंडी 40, कुल्लू 100, शिमला 45, सोलन 45, रामपुर 25, चंबा 85, सिरमौर 90 बसें शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें