फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उद्योग के लिए लीज पर दे सकेंगे निजी जमीन

Tue, 05 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट से पहले जयराम सरकार लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी है। इसके लिए भूमि मालिक अपनी जमीन की डिटेल उद्योग विभाग को देनी होगी। उद्योग विभाग उस डिटेल को निवेशक सम्मेलन के लिए बनाई वेबसाइट पर अपडेट कर देगा।

विज्ञापन


इच्छुक कंपनी अपनी इच्छा के अनुसार जमीन को भूमि मालिक से लीज पर लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। जून में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट के लिए एक बड़ा लैंड बैंक तैयार करने के लिए अब आम लोगों से भी उनकी निजी जमीन लीज पर ली जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

20 कनाल से अधिक वालों को प्राथमिकता       

अगर निवेशक को ये जमीन पसंद आती है तो वहां पर बिजली-पानी, सड़क और अन्य सुविधाएं जुटाई जा सकती है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि सूबे को कोई भी व्यक्ति निजी भूमि पर उद्योग लगाने के लिए जमीन दे सकता है।

इसके लिए भूमि मालिक को राजस्व से संबंधित दस्तावेज विभाग को देने होंगे। इसकी डिटेल निवेशक सम्मेलन की वेबसाइट पर डाली जाएगी। उद्योग लगाने के लिए 20 कनाल से अधिक निजी जमीन देने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे कम निजी भूमि उद्योग विभाग नहीं लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें