फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों को अब कौन से रूट देगी सरकार?

Mon, 21 Jul 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार कैबिनेट में जल्द नई परिवहन नीति लेकर आएगी। इससे निजी बसों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों को रात्रि के लंबे रूट देने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है।

नई परिवहन नीति में इस पर विचार किया जा रहा है। कैबिनेट में जल्द ही नई परिवहन नीति पेश की जाएगी। बसों में सफर करने वाले प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, बस रूटों के मानदंडों में भी सरकार छूट देने पर विचार कर रही है। धर्मशाला में स्थित विधानसभा पर विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल की टिप्पणी पर जीएस बाली ने कहा किये दिल मांगे मोर।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर कांगड़ा बड़ा जिला है। इस संबंध में वह विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल से बात करेंगे। बाली ने कहा कि कांगड़ा को जो मिला है उसका स्वागत है। उन्हें और अधिक मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें