फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: निजी बस ऑपरेटर 10 अगस्त को करेंगे परिवहन निदेशालय का घेराव

Sun, 31 Jul 2022 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ऑपरेटरों का आरोप है कि कई जिलों में प्राधिकरण की बैठकें नहीं हो पाई हैं। इससे बस मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
परिवहन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक तुरंत नहीं बुलाई गई तो वह 10 अगस्त को परिवहन निदेशालय का घेराव करेंगे। ऑपरेटरों का आरोप है कि कई जिलों में प्राधिकरण की बैठकें नहीं हो पाई हैं। इससे बस मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी बसें बेच दी हैं। बसों को रूट परमिट सहित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में हस्तांतरित किया जाता है, लेकिन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठकों को रद्द किया जा रहा है।

कई रूट परमिट पर जहां बड़ी बस चल रही थी, वहां अन्य बसें चलाने के कारण सवारियां कम हो गई हैं। निजी बस ऑपरेटर इन बड़ी बसों के बदले में छोटी बस चलाना चाहते हैं। प्राधिकरण की बैठक न होने से यह मामला लटक गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें