फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौंदते हुए महिला को चार फीट तक ले गई बस, जब नहीं पहुंची पुलिस तो उग्र भीड़ ने ये कर डाला

Mon, 18 Sep 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू के निरमंड बस अड्डे पर एक निजी बस ने अस्पताल जा रही पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन को कुचल दिया। अगले टायर के नीचे आने के बाद महिला को बस रौंदते हुए करीब चार फीट तक ले गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए। 
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक जब कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साई भीड़ ने बस और पुलिस की गुमटी को आग दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक सब राख हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।


पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन और आनी मंडल भाजयुमो के महामंत्री पूर्ण चंद्रा की माता श्याम लता (58) सोमवार सुबह 9.30 बजे पैदल अस्पताल जा रही थीं। बस स्टैंड के पास जाओ से कुल्लू जा रही हडिंबा कोच केटीसी की बस (एचपी 34बी-7825) ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन



अगले टायर के नीचे आने से बुरी तरह घायल महिला ने दम तोड़ दिया। निरमंड निवासी श्याम लता स्थानीय प्राथमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। बताया जा रहा है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मचारी भी नहीं था। जैसे ही चालक-परिचालक फरार हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अगर मौके पर पुलिस कर्मचारी होता तो शायद आगजनी की घटना न होती। 



डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 289 और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक प्रकाश चंद और परिचालक गोविंद को गिरफ्तार कर दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें