फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महीने में बननी थी पार्किंग, दो साल में झाड़ियां तक नहीं कटवा पाया नगर निगम

Mon, 18 Sep 2017 03:59 PM IST
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने देख रहा नगर निगम प्रशासन सीएम से शिलान्यास करवाने के बाद मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरू करवाना भूल गया। विकासनगर में बीओटी आधार पर बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग 18 महीने में तैयार होनी थी। लेकिन काम तो दूर दो साल में यहां झाड़ियां तक नहीं कटी हैं।
विज्ञापन


करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग का शिलान्यास सीएम वीरभद्र सिंह ने 22 सितंबर 2015 को किया था। 10 मंजिला भवन के सात फ्लोर पार्किंग के लिए बनने थे जबकि तीन फ्लोर कॉमर्शियल होने थे। शिलान्यास पट्टिका को टीन की रैलिंग के पीछे ढक दिया गया है। स्थानीय पार्षद रचना ने इस मामले को निगम हाउस में भी उठाया लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। 

इन वजहों से काम में देरी
काम में देरी के लिए निगम प्रशासन खुद जिम्मेदार रहा। जिस जगह पर पार्किंग बननी है वहां बिजली के कुछ पोल थे। दूसरा इस क्षेत्र में सीवरेज लाइन भी बिछी थी। ठेकेदार ने बाकायदा निगम को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रशासन को करीब एक साल इन्हें यहां से शिफ्ट करने में लग गया। इस साल मार्च में निगम ने जगह खाली कर ठेकेदार के हवाले की, लेकिन फिर ठेकेदार ने बरसात के सीजन का हवाला देकर पार्किंग काम टाल दिया।

175 गाड़ियों के लिए पार्किंग, निगम को होनी थी 16 लाख आय
बीओटी (बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर) आधार पर बनने वाली इस पार्किंग में 175 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा मिलनी है। तीन फ्लोर संबंधित कंपनी कॉमर्शियल कांम्पलेक्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। 

निगम प्रशासन के अनुसार 40 साल तक यह पार्किंग संबंधित कंपनी के अधीन रहनी है। इसके लिए निगम को प्रतिमाह 16 लाख रुपये देने होंगे। इसमें भी तीन साल बाद 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। 40 साल की अवधि के बाद निगम इस पार्किंग को अपने अधीन कर लेगा।

लोग परेशान, बोले निचले इलाकों में एंबुलेंस नहीं पहुंचती
पार्किंग न बनने से दर्जनों गाड़ियां सड़क किनारे की खड़ी रहती हैं। इससे विकासनगर के निचले इलाकों में एंबुलेंस तक नहीं जा पाती। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, प्रीतम कुमार और दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि पार्किंग न बनने से लोगों को तंग सड़क पर ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही है। कई बार एंबुलेंस भी इस रोड पर फंस चुकी है।

एमसी की वजह से देरी
एमसी ने जब साइट हैंडओवर की थी तो काम शुरू करवा दिया था। लेकिन खुदाई के वक्त सीवरेज लाइनें मिली। इन लाइनों और बिजली तारों को लेकर एमसी को लिखित सूचना दी। करीब एक साल एमसी ने इन्हें यहां से शिफ्ट करने में लिया। इस माह काम शुरू होगा। - निशिकांत, ठेकेदार 

जल्द शुरू होगा काम
यहां से बिजली पोल और सीवरेज लाइन शिफ्ट कराने के कारण काम में देरी हुई है लेकिन इसे अब जल्द शुरू करवाया जाएगा। बरसात का मौसम खत्म हो चुका है, ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के लिए कहा जा रहा है। -जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें