फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Kangra: निजी बस और तेल टैंकर में टक्कर, 13 यात्री घायल

Sat, 20 Aug 2022 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले में नूरपुर उपमंडल के तहत सदवां में शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
निजी बस और तेल टैंकर में टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के सदवां में शनिवार को निजी बस और तेल के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में 13 बस सवारियां घायल हो गई हैं। इनमें एक यात्री को टांडा मेछिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  हादसे के समय निजी बस ऊना से चंबा की तरफ जा रही थी। सदवां में सामने से आ रहे तेल के टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


यहां घायलों का उपचार चल रहा हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नूरपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इनमें एक व्यक्ति के तालु की हड्डी टूट गई है। उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। बाकी 12 लोगों का इलाज चल रहा है। इन्हें शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। उधर, एसएचओ नूरपुर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें