फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों के टकराने से 31 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

Thu, 13 Sep 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली/धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली-धर्मपुर मार्ग पर दो निजी बसों की जोरदार टक्कर में 31 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को सोलन अस्पताल में दाखिल करवाया है जबकि अन्य सभी का स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में उपचार किया गया। ज्यादातर घायलों को मामूली चोटें आईं थीं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


प्रशासन ने गंभीर घायल सभी यात्रियों को फौरी राहत के रूप में 21 हजार की राशि दी है। यह हादसा उस समय हुआ जब मंगोटी मोड़ पर आमने-सामने से आ रही दो निजी बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

इससे दोनों बसों में सवार 31 यात्री घायल हो गए। दोनों ही बसें एचपी 64-1757 व एचपी 64-7203 एक ही मालिक की हैं। एक बस सोलन से कसौली और दूसरी बस कसौली से सोलन के लिए निकली थी। जैसे ही दोनों बसें मंगोटी मोड़ में पहुंची तो एक दूसरे से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद धर्मपुर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सोलन अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मेघराम, मुकेश कुमार, सुनीता, ईशाद शेख, सोनम व मालती देवी को सोलन अस्पताल रेफर किया है। संजीव गोल्टा, सीता राम, शांति देवी, सुरेखा शर्मा, धर्म सिंह, रामलाल, प्रोमिता शर्मा, आशा शर्मा, लोकनाथ, शिवानी, शैलेश, कुलदीप, अभिषेक, सुनिता वर्मा, पुष्पा देवी, लोक नाथ शर्मा, रोशनी, आशा शर्मा, तृप्ता, सोनम, दिव्या ठाकुर, कृष्ण, सुरजीत, कमलेश व विशाखा हादसे में घायल हुए हैं।

बस में सवार यात्री किशन कुमार ने बताया की दोनों ही बसों में सवारियां काफी ज्यादा थी। तंग सड़क और गति अधिक होने की वजह से यह हादसा पेश आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा था। 

एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच जबकि आंशिक रूप से घायलों को दो-दो हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

घायलों में ईशाद शेख पुत्र चिरागजीत सिंह निवासी कसौली व मुकेश पुत्र भूपराम निवासी जाडला को पांच-पांच हजार, धनी राम पुत्र रूप राम निवासी शिवा को तीन हजार, सुनीता पत्नी भागीराम निवासी धर्मपुर, मेघराज पुत्र किशनदास निवासी धर्मपुर, सोनम पुत्री कृष्ण निवासी सोलन व मालती देवी पत्नी सुखराम निवासी कोट को दो-दो हजार की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें